लखनऊ, जनवरी 13 -- यूपी में तीन चार दिन की राहत के बाद कड़ाड़े की ठंड लौट रही है। पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद सर्दी से लोग कांपने लगे हैं। सूबे के पश्चिमी हिस्से से इसकी शुरुआत सोमवार से हो गई। कई शहरों में 24 घंटों के दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान प्रदेश के पांच शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। बरेली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रहा जो प्रदेश में सबसे कम है। मुजफ्फरनगर में 3.9 डिग्री, अलीगढ़ में 4.4 डिग्री, मेरठ में 4.5 डिग्री और आगरा में 4.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिमी हो गई है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और रुहेलखंड मंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.