UP Weather: यूपी में फिर ऐक्टिव होगा मॉनसून, कल से भारी बारिश, वज्रपात के आसार
संवाददाता, जुलाई 26 -- UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने वाला है। 27 जुलाई से मॉनसून दोबारा ऐक्टिव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। बादल गरजने के साथ ही वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार और सोमवार को छिटपुट गतिविधियों के बाद मंगलवार से मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। 27 जुलाई को जहां पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। जबकि 28 जुलाई को पूर्वी यूपी के सभी स्थानों पर और पश्चिमी यूपी के अनेक स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की बहुत संभावना है। 26 जुलाई को प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। 27...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.