लखनऊ, फरवरी 5 -- मौसम में अगले एक सप्ताह तक तेजी से बदलाव होने के आसार हैं। सुबह घना कोहरा छाने का अनुमान है तो दिन में तेज हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन रात में गलन हो सकती है। बुधवार की सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह करीब 9 बजे से मौसम साफ होने लगा और धूप निकली। धूप के चलते दिन के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। हालांकि धूप के बीच कई बार बादल भी नजर आए। अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दो दिन बाद दिन में तेज हवाएं चलेंगी जिससे ठंड का अहसास बढ़ सकता है। रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी पढ़ें- यूपी में दो साल में एक लाख से अधिक लोग लापता, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञानखुलेगा आसमान, धीरे-धीरे बढ़ेगा पारा आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.