लखनऊ, मई 10 -- यूपी में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गर्मी में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। शनिवार को भी एकबारगी फिर मौसम का मिजाज बदल गया। विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश होने से मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश होने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सुबह से आसमान साफ था, ऐसा लग रहा था कि अब गर्मी अपने रूप में दिखेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षेभ और स्थानीय मौसमी प्रभावों के कारण यूपी के कई जिले के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आने वाले एक-दो दिनों तक आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.