नई दिल्ली, मार्च 30 -- UP Weather: यूपी में अगले दो दिन मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। वहीं, मौसम विभाग ने वज्रपात, तेज झोंकेदार हवाओं और ओलवृष्टि को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में 29 मार्च से शुरू हुआ बारिश का दौर एक अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 31 और 1 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन 30-50 किमी/घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। और कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। साथ ही खराब मौसम के दौरान घरों में रहने, बिजली उपकरणों को अन...