UP Weather: यूपी में दिन की तरह अब रात भी तपी, हीटवेव चलने के आसार
लखनऊ, जून 22 -- यूपी में शनिवार को हवा का रुख पुरवा से बदल कर पछिया हो गया था। इसी के बाद से नमी की मात्रा में तेजी से कमी आई और तपिश ज्यादा महसूस होने लगी। मौसम विज्ञान विभाग ने अब भी अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार मंगलवार तक आसमान पूरी तरह साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पछिया हवा का प्रभाव होने से बारिश की संभावना अगले एक सप्ताह तक नहीं दिख रही है। हालांकि, इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में मानसूनी परिस्थितियों के कमजोर पड़ने का असर यूपी में मौसम पर भी पड़ा है। इससे अभी तक सामान्य से काफी कम बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.