नई दिल्ली, जून 4 -- UP Weather: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार चार से छह जून के बीच प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने तथा कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र द्वारा गुरुवार को जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार 4, 5 और 6 जून को पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि 7 जून से मौसम फिर शुष्क होने लगेगा और 10 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। विभाग ने चार जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश ...