लखनऊ, मार्च 28 -- UP Weather Update: यूपी में एक बार फिर मौसम करवट लेगी। अगले चार दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते लखनऊ समेत 40 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 मार्च की देर शाम से पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा जो एक मार्च तक जारी रहेगा। साथ ही सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.