UP Weather: यूपी में गर्मी से राहत नहीं; बांदा 47.5 डिग्री पर तपा, 72 घंटों में बारिश के आसार
संवाददाता, मई 28 -- यूपी के बांदा जनपद में बुधवार को सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाने के बाद हलकी बूंदाबादी हुई, पर कुछ ही देर बाद तेज धूप निकल आई। पूरा जनपद दिन भर भीषण लू की चपेट में रहा। आसमान से बरसते अंगारे व तपती धरती ने राहगीरों को कराहना पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 47.5 व न्यूनतम 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरुवार को भी तेज तपिश व लू की संभावना बताई। नौतपा में भी प्रचंड गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। बुधवार को सुबह सात बजे से ही आसमान से अंगारे बरसे। दस बजे के बाद आठ किलोमीटर की गति से पश्चिमी हवा (लू) ने लोगों को जमकर झुलसाया। सिर व हाथ-पैर ढकने के बाद भी राहगीरों के मुंह से कराह निकलती रही। रास्ते में छाया में रुककर राहगीरों ने कहीं बेल का शर्वत तो कहीं गन्ने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.