UP Weather: यूपी में गर्मी से अभी राहत नहीं, आज रात का भी तापमान ज्यादा रहने का अलर्ट
प्रमुख संवाददाता, मई 22 -- यूपी में उमस और बेचैन करने वाली गर्मी की रात के बाद गुरुवार को भीषण तपिश से भरा दिन गुजरा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान रात का तापमान और ज्यादा होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही शुक्रवार को तपिश और बढ़ सकती है। गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इसके पहले दो बार तापमान इसी माह 43.2 डिग्री तक पहुंचा था। अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 43.6 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। यह 29 डिग्री सेल्सियस रहा। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार मौजूदा समय पूरे उत्तर भारत में मौसम की परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं। ऐसे में लखनऊ, कानपुर, समेत यूपी के अधिसंख्य जिले तप रहे हैं। इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए फिलवक्त कोई मौसमी परिस्थिति नहीं है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.