नई दिल्ली, मई 15 -- UP Weather: यूपी में बुधवार देर रात आई आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। वायुमंडल के निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती स्थिति के साथ ही दक्षिण राजस्थान से आ रही पुरवा हवा की मदद से प्रदेश में 100 किमी की रफ्तार से आंधी चली। नतीजन बीते 48 घंटों में 142 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग की मानें तो आज कुछ और जिलों में मौसम बिगड़ सकता है। वहीं, कुछ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 मई को आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि प्रदेश के सैकड़ों पेड़, खंभे और साइन बोर्ड उखड़ गए। जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति कई जिलों में ठप हो गई। सबसे ज्यादा तबाही पूर्वांचल और प्रयागराज मंडल में देखने को मिली। जहां आंधी-बारिश में कई लोगों की जान चली गई। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुई...