कानपुर, अप्रैल 18 -- UP Weather: आधा अप्रैल बीतते ही यूपी में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों आग बरस रही है। ऐसे में बुंदेलखंड सबसे ज्यादा तप रहा है। शनिवार को बांदा देश में सबसे गर्म रहा। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सबसे गर्म प्रयागराज, झांसी और वाराणसी जैसे शहर रहे। मौसम विभाग ने यूपी के 10 जिलों में सोमवार तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो विक्षोभ से कुछ राहत रही लेकिन बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी अप्रैल में ही जमकर तपने लगा है। बांदा, प्रयागराज, हमीरपुर, झांसी संग कानपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, आगरा, हमीरपुर अभी से हीट आईलैंड बनने लगे हैं। गुजराज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.