वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 17 -- UP Weather: ताजनगरी आगरा समेत यूपी में एक बार फिर मौसमी बदलाव की आहट है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 21 मार्च को आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान बिजली गरजने और गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग के अनुसार इन दिनों बेहद तेज हवाएं चलेंगी। धूल भरे अंधड़ के आसार भी जताए गए हैं। इसकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटा या अधिक हो सकती है। सतही हवाओं से नुकसान होने का भी खतरा है। इधर, सोमवार को आसमान साफ रहने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा होकर 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक होकर 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 76 दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.6 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.