UP Weather: यूपी में इस इलाके के ऊपर साइक्लोन की स्थिति, 15 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट
लखनऊ मुख्य संवाददाता, अगस्त 24 -- UP Rain: उत्तर प्रदेश के निचले क्षोभमंडल में पूर्वी हिस्से पर चक्रवाती स्थिति बन गई है। इस वजह से बारिश का सिलसिला फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को 15 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले रविवार की शाम लखनऊ से लेकर वाराणसी तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहरी इलाके में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह जलजमाव हो गया और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। रविवार की शाम को लखनऊ के कई इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं सुबह 8:30 स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.