UP Weather: यूपी में आसमान से बरस रही आग, 47 डिग्री तापमान के साथ बांदा रहा सबसे गर्म
हिन्दुस्तान टीम, मई 19 -- उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह शुष्क होते ही लू का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के 26 प्रमुख शहर 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में तपे। बांदा जिला 47.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जबकि प्रयागराज में पारा 46.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.2 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 22 जिलों में मंगलवार को लू की स्थिति का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार अगले एक हफ़्ते तक राज्ये के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में लू की स्थिति रहेगी, पश्चिमी उप्र में दो दिनों तक रात का पारा ज्यादा होने की वजह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.