वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 29 -- यूपी में रविवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार से आंधी और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश हो सकती है। शनिवार को सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली। इससे तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक होकर 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में बढ़ौतरी कारण अब दिन के अलावा रात में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। नमी में भी कमी आई है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 78 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को आंधी बारिश होगी और इसके बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तीन अप्रैल को भी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.