संवाददाता, अप्रैल 15 -- UP Weather: उत्तर प्रदेश छोड़ ज्यादातर राज्यों में अभी से हीट वेव शुरू हो गई है। प्रदेश में बुधवार शाम तक पांचवां विक्षोभ दस्तक देगा। पश्चिमी यूपी तक इसका असर संभावित है। 17 और 18 अप्रैल को इसका अधिक प्रभाव दिखेगा। मौसम विभाग के अनुसार पांचवें विक्षोभ का असर 18 तक रहेगा। इसके बाद यूपी भी हीट वेव की चपेट में आ जाएगा। इसके बाद तेजी से तापमान चढ़ेगा और तेज गर्मी की शुरुआत होगी। मंगलवार को यूपी के प्रयागराज और वाराणसी में पारा 40 डिग्री और कानपुर में 37 डिग्री पार कर गया। इससे पहले दो अप्रैल को ऐसा हुआ था। रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पांचवे विक्षोभ से कश्मीर समेत आसपास के कई राज्य प्रभावित होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। कानपुर के चंद्रशेखर...