लखनऊ, जुलाई 2 -- यूपी के कई शहरों में बुधवार को मॉनसून का प्रभाव सुबह से ही दिखा। समूचा आसमान काले बादलों ने ढंक लिया हालांकि बौछार कुछ ही इलाकों में पड़ी। हवा में नमी बढ़ने की वजह से तापमान की गिरावट के बावजूद भी उमस बढ़ी रही। गुरुवार को वर्षा की तीव्रता और दायरा बढ़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है। राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज उत्तरी अरब सागर तथा गुजरात के कुछ और हिस्सों, संपूर्ण दमन एवं दीव, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों से पहाड़ी इलाकों में आगे बढ़ा। इसने उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर के हिस्सों में प्रवेश कर लिया है। इसकी उत्तरी सीमा यूपी के आजमगढ़, अयोध्या से होते हुए गुजर रही है। प्रदेश में मानसून का प्रभाव और व्यापक होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यह ...