UP Weather: यूपी में आज और कल भारी बारिश, 20 से अधिक जिलों में अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- UP Weather: यूपी में मॉनसून एक बार फिर एक्टिव है। दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान पर बने निम्न दबाव क्षेत्र के कमजोर होने के बाद मॉनसूनी द्रोणी धीरे-धीरे उतरी दिशा की बढ़ रही है। जिस कारण अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, चमक-गरज और वज्रपात की संभावना है। आज और कल कई जिलों में भारी से बहुत बारिश की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को पूरे यूपी के लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने के संकेत हैं। वहीं, 29 जुलाई को पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी यूपी के अनेक क्षेत्रों में झमाझम बारिश होगी। 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के विभिन्न भागों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रहेंगी। मौसम विभाग ने 28 जुलाई के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.