लखनऊ, मई 13 -- यूपी में पिछले कई दिनों से मौसम के बदले मिजाज और रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान में उतार चढ़ाव लगातार जारी है। कभी आसमान में बादल छाने के साथ तापमान में गिरावट तो कभी धूप खिलने के साथ तापमान का पारा चढ़ जाता है। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा। सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहे और जिले के अलग-अलग इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल दिया। मौसम के बदले मिजाज के बीच धूप खिली। धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। उमस भरी गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। हालांकि इस बीच रुक रुककर हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलती रही। दिनभर सूर्यदेव लुकाछिपी करते रहे। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवा और मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अग...