लखनऊ, मार्च 20 -- कैलेंडर में भले ही मार्च का महीना चल रहा हो, लेकिन मौसम के मिजाज ने यूपी को सीधा मानसून की याद दिला दी है। गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहे और रात में तेज हवा के साथ बारिश हुई। बेमौसम बारिश से पारा 5 डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने 24 घंटे का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। यूपी में शाम चार बजे के बाद मौसम ने करवट बदली। देर शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को ओलावृष्टि और 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है। गुरुवार को अधिकतम 35.8 और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में गुरुवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह जलभराव हो गया। कुछ इलाकों में ठंडी हवा चली पर बारिश नहीं हुई। वहीं, बेमौसम बारिश और 50-60 किमी की रफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.