UP Weather: यूपी में आंधी-तूफान ने ली 31 लोगों की जान, कानपुर समेत कई जिलों में 1 जून तक बारिश का अलर्ट
कानपुर, मई 30 -- UP Weather: यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने भारी तबाही मचाई है। गुरुवार देर रात और शुक्रवार तड़के प्रदेशभर में आई तेज आंधी, तूफान, ओलावृष्टि व गाज गिरने से 31 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने एक जून तक 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर में शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी में अचानक तेज बहाव से भगदड़ मच गई, जिसमें दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई। बाढ़ में वाहन, ट्रैक्टर, दुकानें व अस्थायी पुल बह गया। वहीं, लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म का शेड गिरने से एक टीटीई समेत तीन लोग घायल हो गए। उधर, वर्षाजनित हादसों में प्रयागराज मंडल में नौ, बुंदेलखंड में 8 ने जान गंवाई। इनमें बांदा 4, उरई में दो, हमीरपुर व महोबा में 1-1 की मौत शामिल है। पूवार्चल में 6, ब्रज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.