लखनऊ, फरवरी 27 -- यूपी में गर्मी के आगाज के साथ बादलों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इससे तापमान स्थिर हो गया है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहेगा। अभी बदलाव के आसार नहीं हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान स्थिर रहा। इसे 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक होकर 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 91 दर्ज किया गया। इसी कारण सुबह से लेकर देर शाम तक गर्मी का एहसास हो रहा है। देर रात में हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। गुरुवार को कई क्षेत्र में बादलों की आवाजाही भी देखी गई। इससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दो मार्च तक स्थिरता बनी रहेगी। इसके बाद पारे में बढ़ोतरी हो सकती है। तब तक बारिश आदि के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार हो...