लखनऊ, अप्रैल 10 -- यूपी में अब मौसम का कहर थमने वाला है। आंधी, बारिश, ओलावृष्टि का दौर खत्म होने जा रहा है। अब धीरे-धीरे आसमान साफ होगा और तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। माह के अंत तक तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। मार्च से लेकर अब तक कई बार मौसम खराब हो चुका है। आंधी, बारिश, ओलों की मार झेलनी पड़ी है। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी की थी। आने वाले दिनों में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं। नौ से 11 अप्रैल तक हल्के बादल छाए रहेंगे। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इससे तापमान में अधिक बढ़ोत्तरी नहीं होगी। जबकि 12 अप्रैल से आसमान साफ हो जाएगा। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। माह के अंत तक दिन का तापमान 40 डिग्री या इससे भी अधिक हो सकता है। जबकि मई और जून में भीषण गर्मी पड़ेगी।...