UP Weather: यूपी में अगले 7 दिन सक्रिय रहेगा मॉनसून, 25 से भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- UP Weather: यूपी में मॉनसून करीब एक सप्ताह तक सक्रिय रहने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी और पूर्वी दोनों उप-भागों में 23 से 27 जुलाई के बीच अधिकांश दिनों में गरज-चमक के साथ वर्षा और बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। सप्ताह के उत्तरार्ध में बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने के साथ कई क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के लखनऊ मौसम केंद्र द्वारा बुधवार को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 23 से 25 जुलाई तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा या बौछारें पड़ने की संभावना है। 26 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश का दायरा बढ़ सकता है। वहीं 27 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.