लखनऊ, अप्रैल 7 -- UP Weather: यूपी में बेमौसम की मार झेल रहे लोगों को अभी राहत नहीं मिलेगी। एक बार फिर मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल तक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसे लेकर पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 7 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का दौर शुरू होकर 9 अप्रैल तक पूर्वी हिस्सों में भी असर दिखेगा। इस दौरान कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। 8 अप्रैल को तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जबकि इसके बाद फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। विशेष रूप से पश्चिमी और म...