नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- UP Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2-3 दिनों में तापमान में वृद्धि के आसार हैं। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान बांदा जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा, प्रयागराज में 43.2, झांसी में 43.1, वाराणसी (बीएचयू) में 43.0, आगरा में 42.9 और सुलतानपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के 26 शहरों में पारा 40 के पार दर्ज किया गया है। आईएमडी के अनुसार देश के शीर्ष सबसे गर्म शहरों की सूची में प्रदेश के तीन शहर प्रयागराज, वाराणसी और झांसी शामिल...