नई दिल्ली, मार्च 26 -- UP Weather News: उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 32 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवा भी चलने आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, लखनऊ में भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जिलों में इसका असर रहेगा। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान बांदा का तापमान 40 डिग्री के पार निकल गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज मे भी तपिश रही। यहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया।अयोध्या और बाराबंकी में गिरा रात का पारा गुरुवार को उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.