लखनऊ, मार्च 20 -- UP Weather: यूपी में मौसम के बदले मिजाज ने मार्च के महीने में ठंड की याद दिला दी है। बुधवार देर रात से गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश का सिलसिला शुक्रवार तक रुक-रुक कर जारी रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। आकाशीय बिजली की चपेट में आने और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते ज्यादातर जिलों में तापमान नीचे आ गया। आगरा में कानपुर और आगरा के अधिकतम तापमान में 12.2 डिग्री की रिकॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.