लखनऊ, मई 4 -- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सोमवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के कई जिलों में सुबह 9 बजते ही अंधेरा हो गया। बाराबंकी में सुबह आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही देर में दिन में रात जैसा अंधेरा हो गया। तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और झमाझम बारिश शुरू हो गई। हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर चलने वाले वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। कड़कती बिजली से लोग सहम उठे, जबकि कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।गोंडा में दिन में अंधेरा, आंधी के साथ बारिश इसी तरह गोंडा और करनैलगंज क्षेत्र में भी तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई। बाजारों में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। शादी-विवाह के सीजन के बी...