Up weather: यूपी की ओर बढ़ रहा डीप डिप्रेशन, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
लखनऊ मुख्य संवाददाता, जुलाई 7 -- बंगाल की खाड़ी के ऊपर भुवनेश्वर के तट पर बना लो प्रेशर अब डीप डिप्रेशन यानी अवदाब बन गया है। इसकी गति 8.0 किमी प्रतिघंटा से बढ़कर 25 किमी प्रतिघंटा हो गई है। इससे मानसूनी बारिश की तीव्रता काफी ज्यादा बढ़ने का अंदेशा है। यह अब उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड का मौसम मुख्यालय अलर्ट मोड पर है। रडार और वेदन बैलून समेत अन्य उपकरणों से इस पर नजर रखी जा रही है। मौसम विभाग ने इसके असर से कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। यूपी में देरी से आए मानसून की वजह से वर्षा सामान्य से कम रही है। इसे अब यह नई मौसमी परिस्थिति काफी हद तक दूर कर देगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी झारखण्ड एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास संकेंद्रित अवदाब के प्रभाव से प्रदेश के दक्षिणी भाग में मानसूनी सक्रियता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.