नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- UP Weather: बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' से यूपी का मौसम बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 31 अक्टूबर के बीच प्रदेश में भारी वर्षा, तेज हवाओं, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। इसे लेकर वैज्ञानिकों ने अलर्ट जारी है। वहीं, व्यापक वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 28 से 30 अक्टूबर तक झमाझम बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में मेघगर्जन व वज्रपात एवं 40-50 किमी प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं, जो 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। 28 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में मेघगर्जन/वज्रपात के साथ झोंके...