UP Weather: यूपी का बांदा देश में सबसे गर्म, गर्मी में दिनभर फ्री रहेंगे ट्रैफिक सिग्नल
संवाददाता, मई 23 -- यूपी के बांदा का तापमान देशभर में सबसे ज्यादा है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से आमजन को राहत दिलाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अपर पुलिस अधीक्षक डा. शिवराज प्रजापति ने बताया दोपहर में चौराहों पर लोगों को अधिक देर तक खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक सिग्नलों को अस्थायी रूप से 'फ्री फ्लो' मोड पर कर दिया गया है। यानी इस दौरान रेड लाइट का चक्र बंद रहेगा और वाहन बिना रुके निकल सकेंगे। यह व्यवस्था केवल तेज धूप वाले पीक घंटों में लागू रहेगी, जबकि सुबह-शाम ट्रैफिक सिग्नल सामान्य तरीके से संचालित होंगे। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को छाते और स्कार्फ उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए प्रमुख चौराहों और तिराहों पर अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.