लखनऊ, मार्च 18 -- यूपी के कई शहरों में गुरुवार और शुक्रवार को तेज रफ्तार अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ बारिश और बिजली गरजने व गिरने की आशंका भी जताई गई है। ऐसे में आंधी-बारिश के दौरान बाहर निकलना खतरे भरा हो सकता है। मौसम विभाग कई दिनों से अलर्ट दे रहा है। पहले हवाओं की रफ्तार कम रहने का अनुमान था, लेकिन अब इनके 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा या इससे अधिक रहने की संभावना है। ऐसी स्थिति में सामान्य रूप से खड़े व्यक्ति और दोपहिया चालक प्रभावित हो सकते हैं। होर्डिंग, बोर्ड, टिनशेड और छप्पर गिरने का खतरा भी रहेगा। पुराने पेड़, जर्जर भवन, बिजली के खंभों और कमजोर दीवारों के पास खड़ा होना खतरनाक हो सकता है। लोगों को बंद और सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी गई है। खुले में होने वाले आयोजनों को स्थगित करने या सुरक्षा उपाय अपनाने की जरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.