नई दिल्ली, मार्च 3 -- UP Weather: मार्च का महीने के पहले ही दिन से सूरज अपनी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। होली पर भी ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। इससे पहले मंगलवार को गर्मी चरम पर था। पूरे दिन टनटनाती धूप झुलसाती दिखी। सोमवार को अधिकतम पारा 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम ताप 17 डिग्री रहा। जिससे रात में गर्माहट महसूस हुई। लोगों ने पंखों का सहारा लिया। वहीं, मंगलवार को घंटे-दर-घंटे सूरत के तेवर लगातार बढ़ते गए। 9.30 बजते ही चटक धूप हो गई। होली का त्यौहार के चलते लोग खरीदारी के लिए बाजार में निकले। लेकिन सूरज के तीखे तेवर ने खरीददारों और दुकानदारों का बुरा हाल कर दिया। कोई त्रिपाल कसता नजर आया तो छाते की ओट में दिखे। घरों से निकले लोगों ने हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी का सहारा लिया। दोपहर 2.30 बजते ही ताप 34.1 डिग्री पर टिक गया। जो...