लखनऊ, मई 1 -- UP Weather Update: यूपी के लिए मई भीषण गर्मी और लू के लिहाज से परेशान करने वाला हो सकता है। मौसम विभाग की ओर से जारी मई के मासिक अपडेट के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी तराई क्षेत्रों में इस महीने लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू के दिन सामान्य रहेंगे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में प्रशांत महासागर में बनी तटस्थ निनो परिस्थितियों और हिंद महासागर के प्रभाव से मई में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है। हालांकि, बारिश के बावजूद राहत पूरी तरह नहीं मिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के अन्य भागों में मासिक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने के संकेत हैं। यह भी पढ़ें- UP Weather: आंधी-तूफान और बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.