लखनऊ, अप्रैल 24 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में तपिश का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 25.3 रहा। यह सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद शनिवार को और प्रचंड गर्मी होने के संकेत हैं। अमौसी स्थित मौसम विभाग मुख्यालय के अनुसार राजस्थान की तपती धरती से होकर आ रही पछुआ बेहद गर्म है। आसमान साफ होने से धूप सीधी सतह पर पड़ रही है। वायुमंडल के निचले क्षोभमंडल में गर्म हवा लगातार आ रही है। ये कारण हैं जिनकी वजह से गर्मी बढ़ रही है। गर्म हवा धरती की सतह को ठंडा नहीं होने दे रही है। ऐसे में रात का तापमान बढ़ने के साथ द...