UP Weather: बांदा 46.6 तो प्रयागराज 45.7 पर तपा, आंधी और बारिश का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा
नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- UP Weather News: यूपी में तपिश ने रविवार को सूबे के कई शहरों को झुलसाया। बांदा में तापमान 46.6 दर्ज किया गया। दूसरे नम्बर पर प्रयागराज रहा जहां का अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रयागराज में तीन साल बाद इतनी गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 27 से 28 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा। पहले दिन पश्चिमी और अगले दिन पूर्वी यूपी में सक्रिय होगा जिससे हल्की बारिश, आंधी की स्थिति बनेगी। ऐसे में तापमान तीन से चार डिग्री नीचे आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, रायबरेली के फुर्सतगंज में 44.7 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। हमीरपुर में 44.2, कानपुर शहर में 44.1, वाराणसी बीएचयू में 44, आगरा में 43.9, अलीगढ़ में 43.6 तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में भी इस सीजन में पहली बार तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अमौस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.