बांदा, मई 20 -- यूपी के बांदा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। बांदा में पिछले कुछ दिनों से पारा तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अभी दो दिन गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में बांदा की सड़कों पर लोगों का निकलना बंद हो गया है। वहीं, बाजारों में भी कर्फ्यू जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। दिन के समय में सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है। सुबह के 10 बजते ही सड़के सुनसान हो रही हैं। सुबह के 10 बजे भी झुलसाने वाली धूप और गर्मी पड़ रही है। दो दिनों से बांदा का तापमान 47 डिग्री के ऊपर है। गुरुवार को तापमान ने 48 डिग्री पार किया तो बांदा देश का सबसे गर्म शहर बन गया। इसी के चलते मौसम विभाग ने बांदा रेड जोन घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हीटवेव और भीषण लू चलने की संभावना है।...