UP Weather: बांदा में 45.4 डिग्री तापमान से बरसी आग, पश्चिम यूपी में आंधी-बारिश ने दिलाई राहत
लखनऊ, अप्रैल 18 -- यूपी के बुंदेलखंड में जनपद बांदा अप्रैल माह में गर्मी के रिकार्ड बना रहा है। शुक्रवार को झुलसाने वाली गर्मी पड़ी। जिले में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास चला गया। अधिकतम पारा 45.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वा हवाओं की वजह तपिश के साथ उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ाई। दोपहर में जैसे आग बरसी। शुक्रवार को सुबह से गर्मी की तपिश से लोग परेशान दिखे। सुबह स्कूल जाते अभिभावक अपने बच्चों को धूप से बचाव करते नजर आए। वहीं शहर के महाराणा प्रताप चौक, बस अड्डे में लोग छांव ढूढते नजर आए। वहीं पेय पदार्थ गन्ने का जूस आदि लेकर प्यास बुझाते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सुबह से ऊंचे बादलो की आवाजाही से धूप थोड़ी सी नरम होने के साथ अरब सागर से आ रही नमी के कारण उमस भी हो सकती है। एक डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.