लखनऊ, अप्रैल 17 -- यूपी के बांदा में तपिश बरकरार है। बांदा का तापमान उत्तर प्रदेश भर में सबसे अधिक है। गुरुवार को अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 44.4 degसेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया। गुरुवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर देखने को मिले। स्टेडियम में टहलने पहुंचे लोग धूप निकलते ही घर के लिए निकल पड़े। दोपहर होने तक तेज धूप के चलते लोग छांव का सहारा लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में इस समय शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बांदा और आसपास क्षेत्रों में आगामी दो दिनों तक हल्की बदली हो सकती है। जिसके चलते तापमान में गिरावट का अनुमान है। जिससे तापमान आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.