लखनऊ, जनवरी 31 -- यूपी में मौसम में बदलाव के बाद बर्फीली हवा चलने से शुक्रवार को भी मौसम ठंडा रहा। दिनभर बादल छाए रहे। ऐसा ही शनिवार की सुबह देखने को मिला। शनिवार के दिन की शुरुआत कई इलाकों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं से हुई है। संभावना है कि दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकलेगी, लेकिन तपिश न होने से बेअसर रह सकती है। वहीं दिन ढलने के साथ ही सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। सुबह की तरह रात होते-होते घना कोहरा छाएगा, जिसके चलते दृश्यता शून्य होगी। मौसम में तेजी से हुए बदलाव और बर्फीली हवा ने ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार रात घना कोहरा छाया रहा और इसका असर शुक्रवार सुबह तक देखने को मिला। इसके चलते दृश्यता भी प्रभावित हुई। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि दोपहर में कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन गलन बरकरार रही। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.