लखनऊ, फरवरी 24 -- फरवरी का महीना बीत रहा है। इसके साथ ही यूपी में मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। सर्दी की विदाई के साथ ही गर्मी ने अंगड़ाई ले ली है। दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों को दोपहर में तेज गर्मी का एहसास होने लगा है। सुबह और रात में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर का सूरज अब तीखा होता जा रहा है। शहर और ग्रामीण इलाकों में दोपहर के समय गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। घरों से लेकर दफ्तरों तक पंखे चलने लगे हैं। जहां कुछ दिन पहले लोग धूप का आनंद ले रहे थे, वहीं अब छांव की तलाश करते नजर आ रहे हैं।मार्च से अप्रैल में गर्मी में और अधिक तेजी मौसम विभाग के अनुसार इस बार तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है। यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च और अप्रैल में गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.