लखनऊ, फरवरी 12 -- यूपी में गुरुवार की सुबह एक बार फिर गर्म मौसम के साथ हुई। जहां, गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने का पूर्वानुमान है। वहीं, शाम को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आज धुंध छाई रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में इस सप्ताह मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में थोड़ी गिरावट आने की भी संभावना है क्योंकि ठंडी उत्तरी हवाएं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में वापस आ रही हैं। यूपी में अभी फरवरी में मार्च जैसा मौसम देखने को मिल रहा है। गर्मी ने दस्तक दे दी है। तेज हवाएं रुकते ही पारा चढ़ा और गर्मी बढ़ गई है। रात में तापमान थोड़ा कम होने के कारण हल्की ठंड है, लेकिन तेज हवाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.