वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 15 -- UP Weather News: सूरज की तपिश झेल रहे पूर्वी यूपी में रविवार को मौसम का मिजाज बदल सकता है। आसमान में बादल छाएंगे। हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पाकिस्तान में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के साथ बंगाल की खाड़ी से भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी यूपी का मौसम बदल जाएगा। इसका प्रभाव सोमवार तक रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक पूर्वी यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। रविवार-सोमवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में इजाफा हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान में शनिवार को सक्रिय हुआ। पूर्वी यूपी में गहरे काले बादल छा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.