वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 16 -- UP Weather Update: पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हुई है। बिहार की तरफ से आ रही पुरवा हवाओं का असर दिख रहा है। इससे दिन का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हो रहा है। हालांकि अभी भी रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस कम है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और जम्मू कश्मीर से सटे इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हुई है। इससे कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर आ रही है। अगले तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य के करीब रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को सुबह दृश्यता 200 से 500 मीटर के करीब रहने की संभावना जताई थी। फिलहाल दिन चढ़ने के बाद आसमान साफ नजर आ रहा है। सोमवार को गोरखपुर का दिन का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.