लखनऊ, नवम्बर 26 -- इथोपिया के ज्वालामुखी की 15 किलोमीटर ऊंचाई पर ठहरी राख ने यूपी में दिन का तापमान गिरा दिया। मुरझाई हुई धूप निकली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री रहा जो सीजन (नवंबर) का सबसे कम तापमान रहा। रात का पारा भी 08 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी रात का पारा दो डिग्री तक और गिर सकता है। इथोपिया में ज्वालामुखी भटने के बाद निकली राख गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, पहाड़ी राज्यों और पश्चिमी यूपी से होते हुए पूरब और अब आसपास के आसमान पर छा गई है। 15 किमी ऊंचाई पर रही इस राख का सतह पर असर नहीं पड़ा। पर ऊंचाई पर होने के कारण सूर्य की किरणों को कमजोर कर दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री से गिरकर 25.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। 24 घंटों में 1.7 डिग्री की कमी आ गई। रात का पारा 09 डिग्री से 08 डिग्री हो गया। यह सामान्य से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.