UP Weather: पश्चिम यूपी में सौ की स्पीड से आंधी का अलर्ट, बांदा में लू के कहर से राहत नहीं
लखनऊ, मई 29 -- 11 दिन से लगातार 40 डिग्री सेल्सियस और इसके पार चल रहे तापमान के बीच गुरुवार को भीषण गर्मी एवं लू से जूझ रहे वेस्ट यूपी को राहत मिल गई। हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी से बदलकर दक्षिण-पश्चिमी होने से अधिकतम तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई। दिनभर आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। जल्द ही दिन-रात के तापमान में और गिरावट के आसार हैं। मेरठ में हवा की गुणवत्ता में भी मामूली सुधार हुआ है।तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश के आसार गुरुवार शाम होते-होते मेरठ सहित वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने शुरू हो गए। हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.