UP Weather: पश्चिम यूपी में अब रातें भी झुलसा रहीं, गर्मी के चलते इन क्षेत्रों में रेड और कई में ऑरेंज अलर्ट जारी
प्रमुख संवाददाता, मई 20 -- मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दो दिन भीषण तपिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्म पछुआ हवाओं के सक्रिय होने से मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है। इसके चलते विकिरणीय उष्मन बढ़ने से प्रदेश के 21 प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग के लिए रेड वार्निंग और राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की है।पश्चिम यूपी में उष्ण रात्रि का अलर्ट दिन के साथ अब रातें भी झुलसाने लगी हैं। शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा और फिरोजाबाद में वार्म नाइट यानी उष्ण रात्रि का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में न्यूनतम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.