प्रमुख संवाददाता, जनवरी 23 -- पछुआ चलने से यूपी में रात के पारे में फिर गिरावट हुई। यह 8.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अब शुक्रवार को यानी आज से आंधी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ यूपी के सीमावर्ती जिलों में दस्तक दे चुका है। सुबह या दोपहर तक इसका असर राजधानी लखनऊ और आसपास पहुंचने का पूर्वानुमान है। यह पश्चिमी विक्षोभ शक्तिशाली होने की वजह से करीब 48 घंटे तक असर दिखाएगा। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार अभी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। 26 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बारिश खलल नहीं डालेगी। हालांकि, इसके तुरंत बाद 27 से 29 जनवरी तक बारिश का एक और तीव्र दौर शुरू होगा। वहीं इसके बाद सर्दी फिर अपना असर दिखाएगी, क्योंकि विक्षोभ के गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.